सोमवार, 21 जून 2010

केमेरा..

न जाने कितने  रंगीं खुशनुमा लम्हों की तस्वीरें
मेरी आँखों के देसी कैमरे ने पल-ब-पल खींचीं
वो यादों के शेहेर के गहमागम  बाज़ार की
सबसे पुरानी वक़्त की दुकाँ पे भेजी थीं
ना जाने वो मेरी तस्वीरें कब तक धुल के आएँगी...

शनिवार, 19 जून 2010

फटकार ..

बहुत बुरा लगा था जब..तुम्हारी पुच्कारने  वाली  ज़बान ने,
पहली बार डांटा था... मुंह में ऊँगली डालने पर..
माँ के दुलार के आगे.. तुम्हारी बात बात की फटकार चुभती थी...
तुम्हारे दफ्तर से लौटने का समय....आजादी छिनने जेसा लगता था....
और वो रिपोर्ट कार्ड वाला तमाचा....अब तक  सबक बनकर गूंजता है यादों में...
थेंक यू ...पापा उन सारी फटकारों के लिए....जिन्होंने मुझे इंसान बना दिया...फ़िर से एक फटकार लगाओ ना... 

गुरुवार, 10 जून 2010

माँ खुशियों की नज़र उतार...

वक़्त पड़ा कबसे बीमार
माँ खुशियों की नज़र उतार

खट्टी चटनी लोंजी गुम
केचप में खो गया अचार


हसरत बनती गयीं ज़रूरत
हर हफ्ते चढ़ गया उधार

पहली को बच्चे मुस्काए
पंद्रह को चुक गयी पगार

शुक्रवार, 4 जून 2010

डाकिया: गुब्बारे....

डाकिया: गुब्बारे....

गुब्बारे....

आधी रात को  नींद खुली थी घबराकर 
छूट गयी थी हाथ से गुब्बारे की डोर,
गुब्बारा जो बूढ़े फेरी वाले से,
दर्जन भर आंसू के बदले पाया था...
मुट्ठी में  जो रात को भींच के सोया था..
छूट के हाथों से छत में जा अटका था..
और फिर आधा दर्जन आंसू के बदले
अम्मा ने डंडे से उसे निकला था..
बाँध दिया था फिर खटिया के पाए से,
आधी रात को नींद खुली है घबराकर,
बरसों बाद ये सोच रहा हूँ हाथों से 
छूट गयी है कितने गुब्बारों की डोर,
गुब्बारे जो बूढ़े वक़्त की फेरी से 
आंसू और सांसों के बदले पाए थे...
गुब्बारे सपनों के और उम्मीदों के...



मंगलवार, 1 जून 2010

ज़मीन....

ना जाने कितनी उड़ाने भरकर...
नर्म हाथों से सख्त पैरों से
खोद डाला है आसमां सारा...
शायद इसमें ज़मीन हो मेरी....

रविवार, 30 मई 2010

गवई सा चाँद....

बहुत आवारा कहीं बादलों की गलियों में...
तपिश ज़मीं की सर्द करने को,
रात घिरते ही उतर आता है...
देखता है ज़मीं को छिप-छिपकर ,
मेरे मुनगे का वो गवई सा चाँद....