
कोई नानी,कोई दादी,कोई माँ और कोई बापू,
सिले कुछ लोरियों के परवरिश के और कुछ बदले,
समेटे झुर्रियों में वक़्त से बिछुड़े हुए लम्हे,
भरे धुंधलाई आंखन में ये ममता के समंदर को,
ज़ुबां की लडखडाहट में दुआ के फूल से झरते,
ये सब अपने ही घर से आंगनों से बेदखल साये,
ये एक छोटे से घर के ख्वाब की ताबीर के सदके.....