मुझे आज़ाद कहते हो..... लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मुझे आज़ाद कहते हो..... लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 14 अगस्त 2010

मुझे आज़ाद कहते हो.....

मैं अब भी बेड़ियों में हूँ,मुझे आज़ाद कहते हो....!!
न पढने की है आजादी, न हाथों में खिलौने हैं....
मेरे सपनों में आती है तौ बस एक वक़्त की रोटी....
मेरा बचपन भटकता है,कहीं गलियों में सड़कों पे
मुझे आज़ाद कहते हो.....
कहीं है होटलों में ज़िन्दगी टेबल से टेबल की
कहीं कचरे के डिब्बों में,उतरता,बीनता खुशियाँ
मेरी हर एक तमन्ना क़ैद है  मेरी ही आँखों में
मुझे आज़ाद कहते हो.....