रविवार, 11 अक्तूबर 2009


चूल्हे और आंगन की बातें....
चूल्हे और आंगन की बातें !
याद आई बचपन की बातें  !!

तेरा मिलना इस जीवन में !
जेसे दूर गगन की बातें !!

जाने केसे सुन लेता हूँ !
इसके उसके मन की बातें !!

भल भल आंसू भेज रहा है!
जो करता दमन की बातें !!

भूके पेट की प्रहरिक किश्तें !
आँखों से बर्तन की बातें !!

फिरकी,लट्टू,बन्दर भालू !
सबसे अपनेपन की बातें !!

आँखों में मेंहदी रच जाये !
हाथों में जब खनकी  बातें !!

जीना मुश्किल हो जायेगा !
मत समझो जीवन की बातें !!





8 टिप्‍पणियां:

पटिये ने कहा…

aapki gazal baat sae baat nikal rahi hai....bachapan ki baaten..,man ki baaten...,door gagan ki jiwan ki baaten...bahut khoob sudhir babu.

Dankiya ने कहा…

dhanyawad Lalit ji..!!!

Dankiya ने कहा…

Amit ji..shubhkamnaon ke liye sadhuwad...is dankiye ke chittha jagat
mein pravesh..ke liye bhi!!!

Dankiya ने कहा…

Dhanyawad shefali..!!!

शशांक शुक्ला ने कहा…

सुंदर कविता है आपकी

Dankiya ने कहा…

shukruya shashank..!!!

गोविंद गोयल, श्रीगंगानगर ने कहा…

man bhavan.narayan narayan

Dankiya ने कहा…

Dhanywad MuniShri...